Dhar में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत; हाईवे जाम

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बदनावर में ‘महू-नीमच’ फोर-लेन हाईवे पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
Dhar Road Accident: घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुँचे। घायल किशोरी को तुरंत एम्बुलेंस से बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Dhar Road Accident: गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की
घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर महू-नीमच फोर-लेन हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। एक घंटे से ज़्यादा समय तक चले इस जाम के कारण रतलाम-इंदौर रूट पर दोनों तरफ़ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों से बातचीत और समझाइश के ज़रिए जाम खुलवाने की कोशिश की।
One Comment