Dhar Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, मारुति ईको पलटने से 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Dhar Accident News: धरमपुरी थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के पास एक पत्थर की खदान के निकट एक मारुति ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पलट गई।
खदान के पास चालक ने खोया वाहन से नियंत्रण
बताया जा रहा है कि मारुति ईको धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। पत्थर की खदान के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर पलट गई। इस भीषण हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धरमपुरी पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धामनोद सरकारी अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिह पिता बाबू, गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है ये सभी मांडव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read Also: MP News: स्थापना दिवस पर मंत्री संपतिया उइके ने युवतियों के साथ किया नृत्य, महिलाओं संग खेली कबड्डी





