Madhya Pradesh

MP News: मध्य प्रदेश के 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा ₹22.89 करोड़ का बोनस, CM मोहन यादव आज करेंगे वितरण

WhatsApp Group Join Now

MP News: आज रविवार 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिलों के 9,77,696 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल 22,89,09,461 रुपये का बोनस वितरित करेंगे। यह भुगतान वर्ष 2024 के तेंदूपत्ता संग्रहण सत्र से संबंधित है। इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के शामिल होने की उम्मीद है।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई पहलों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहकों को विभिन्न लाभ और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस कार्यक्रम में लगभग 20,000 लोगों के जुटने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से जमुआ हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

CM मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:20 बजे भोपाल के होटल ताज में आयोजित सुशासन संवाद 3.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर लगभग 1:20 बजे शहडोल के जयसिंहनगर पहुंचेंगे। वहां सीएम मोहन तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ उनका उद्घाटन भी करेंगे।
  • शाम को बड़वानी जिले के  सेंधवा क्षेत्र के कलाल्द गांव पहुंचेंगे। जहां गायत्री धाम मे छात्रों और गायत्री परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे। साथ ही आदिवासी लोक नाट्य और मलखंब के प्रदर्शन देखेंगे और एक गौशाला का दौरा करेंगे।
  • रात 8:15 बजे, सीएम शरद उत्सव में भाग लेंगे और इसके बाद भरला में आयोजित नशा विरोधी अभियान शिवपंथी पहल में शामिल होंगे।
  • रात 11:30 बजे गायत्री धाम लौटेंगे जहाँ वे रात भर रुकेंगे।

Read Also: MP Rail Connectivity: सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेल खंड शुरू, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!