MP Police Leave Portal: मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फरवरी से छुट्टी लेने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन-MP Police Leave Portal

MP Police Leave Portal: मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर है. फरवरी से छुट्टी या प्रतिनियुक्ति के लिए अब लिखित आवेदन की जरूरत नहीं होगी. पुलिसकर्मियों को यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करनी होगी.
इसके साथ ही वे अपनी सर्विस बुक में कई अन्य जानकारियों को भी डिजिटल रूप से अपडेट कर सकेंगे. बता दें कि सर्विस बुक को डिजिटल करने का काम लगभग अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें: Rewa CM Visit Update: रीवा के गुढ़ में CM मोहन यादव करेंगें भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण
1 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों का डेटा पोर्टल में अपलोड
आपको बता दें कि अभी तक 1 लाख से अधिक पुलिस कर्मियों का डेटा ई-एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है. इस सुविधा का पहला चरण फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: Rewa Breaking: रीवा में 1.66 करोड़ बैंक फ्रॉड का खुलासा, बियर बार संचालक और उसके बेटे पर केस दर्ज
कई पुलिसकर्मियों का डेटा अपलोड करना बाकी-MP Police Leave Portal
जानकारी के मुताबिक अब तक एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड किया जा चुका है. हालांकि, करीब दो हजार से ज्यादा कर्मियों का डेटा अभी अपलोड किया जाना बाकी है.
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग छोड़ VIP पायलट बनी थी दादी की लाडली Pilot Shambhavi pathak, याद बनकर रह गई खिलखिलाती तस्वीरें
फरवरी के पहले सप्ताह से पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और इसकी मंजूरी भी डिजिटल माध्यम से ही दी जाएगी.






3 Comments