Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa Breaking: रीवा में 1.66 करोड़ बैंक फ्रॉड का खुलासा, बियर बार संचालक और उसके बेटे पर केस दर्ज 

रीवा में EOW ने बैंक से धोखाधड़ी मामले में बियर बार संचालक, उसके बेटे और मेसर्स सिंह एंड कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है. आइए पूरे मामले को डिटेल से जानतें हैं. Rewa Breaking News

WhatsApp Group Join Now

Rewa Breaking News: रीवा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.66 करोड़ लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में जांच करके केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बियर बार संचालक लाल बहादुर सिंह और पुत्र चंद्रमान सिंह ने अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर केनरा बैंक से लोन लिया था.

लेकिन आरोपियों ने गिरवी रखी संपत्ति को बैंक को बिना बताए खुर्द-बुर्द कर दिया. जांच के बाद आरोप पाए जाने पर EOW ने आईपीसी की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

आरोपियों ने 58 लाख का लिया था कर्ज

EOW के अनुसार आरोपियों ने 2013 में Canara Bank Rewa से हाउसिंग और कमर्शियल लोन के रूप में 58 लाख रुपए का कर्ज लिया था. इस लोन के लिए आरोपियों ने कालीनी पड़ाव क्षेत्र में स्थित मकान के साथ कुल 4 संपत्तियां बैंक के पास गिरवी रखी थी.

लोन स्वीकृति होने के बाद दिखाया असली रंग-Rewa Breaking news

आरोपियों का जब लोन स्वीकृति हो गया, तब उन्होंने अपना असली रंग दिखाया. बैंक को गिरवी रखी संपत्तिओं में से दो मकान को बेच दिया. एक दुकान का हुलिया बदल डाला. इससे बैंक के पास रखी सम्पतियों का मूल्य प्रभावित हुआ,

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, 1 फरवरी से लागू होगा नियम

और बैंक अपने लोन की बकाया राशि की वसूली नही कर पाया. आरोपियों द्वारा समय पर कर्ज न चुकाने और संपत्तियों में अवैध परिवर्तन के चलते बैंक को अबतक कुल 1 करोड़ 66 लाख 83 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुई है.

यह भी पढ़ें: Mauganj News: गणतंत्र दिवस पर फूहड़ता, मऊगंज कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को दिया नोटिस

जांच के बाद हुई FIR

बैंक की शिकायत के बाद EOW ने जांच शुरू की. दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े सभी कागजातों का सत्यापन किया. जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Mauganj News: जब गृह मंत्री बनेंगे तभी सुरक्षित होंगे प्रदीप पटेल, सुखेंद्र सिंह बन्ना का तंज

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!