Dewas News: अवैध शराब से 2 मौतों के बाद बड़ा एक्शन, कलेक्टर-SP हटाए गए

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब से जुड़ी एक घटना के बाद आज त्वरित कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर, दोनों को उनके पदों से हटा दिया है। इसके अलावा, जिला आबकारी अधिकारी सहित आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बसंती भूरिया की जगह राकेश कुमार कुर्मी को नया जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चंदाना-बिंजाना गांव में अवैध शराब से हुई मौत
गौरतलब है कि 15 और 18 अक्टूबर को चंदाना-बिंजाना गांव में अवैध शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि इन गांवों में अवैध शराब बेची जा रही थी। कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 10 लोगों के खिलाफ अपराध क्रमांक 768/2026 में मामला दर्ज किया गया है। संबंधित अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने इलाके में अवैध शराब की बिक्री को रोकने में लापरवाही बरती और अधीनस्थ अमले की निगरानी में लापरवाही का भी आरोप लगा है।
जिला आबकारी अधिकारी समेत तीन अधिकारी निलंबित
इस घटना के बाद कलेक्टर ऋतुराज और एसपी पुनीत गहलोत को उनके पदों से हटा दिया गया है। साथ ही आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार और आबकारी उप निरीक्षक राजश्री खन्ना।

Read Also: MP News: मऊगंज समेत 4 जिलों में खुलेंगे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कैबिनेट से मंजूरी






One Comment