Bhopal News: भोपाल में DRI का बड़ा एक्शन, 2.96 करोड़ की कोकीन के साथ घाना की महिला गिरफ्तार

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में DRI ने भोपाल जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। घाना से आई एक महिला तस्कर को ट्रेन में सफर करते समय गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 591 ग्राम कोकीन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.96 करोड़ रुपये आंकी गई है।
हैंडबैग और हॉर्लिक्स के जार में छिपाई थी कोकीन
खुफिया जानकारी के आधार पर DRI की एक टीम ने चेन्नई से दिल्ली जा रही ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को भोपाल जंक्शन पर रोका और शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोकीन मिली जिसे बहुत चालाकी से एक हैंडबैग और हॉर्लिक्स के जार के अंदर छिपाकर रखा गया था।
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की तलाश में पूछताछ
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घाना की रहने वाली यह महिला ट्रेन के जरिए चेन्नई होते हुए दिल्ली नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप ले जा रही थी। DRI ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
Read Also: Indore Fire News: इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक





