Madhya Pradesh

Ratlam News: दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा इलाके में स्थित मीनाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिससे पूरा इलाका सदमे और शोक में डूब गया है। एक मां जो अपने बच्चों को स्कूल ले जाने की बात कहकर घर से निकली थी उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर के पास ही एक कुएं में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में मां और उसके दोनों बच्चों की जान चली गई। जैसे ही यह खबर फैली पूरे गांव में मातम छा गया और हर कोई गहरे दुख में डूब गया।

बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर निकली थी महिला

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला मीनाखेड़ा निवासी दयाबाई मालवीय थीं। शनिवार सुबह दयाबाई ने अपनी 5 साल की बेटी दक्षु को बाल दिवस के लिए स्कूल जाने के लिए तैयार किया था। इसके बाद वह दक्षु और अपने 3 साल के बेटे अरविंद को साथ लेकर यह कहते हुए घर से निकलीं कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही हैं।

Read Also: Bhopal News: भोपाल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कुएं में कूदने से तीनों की मौत

दयाबाई अपने दोनों छोटे बच्चों को साथ लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में कूद गईं। घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण तुरंत उन्हें जावरा के एक निजी नर्सिंग होम ले गए लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

आत्मघाती कदम उठाने की वजह तलाश रही पुलिस

पूरा गांव एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर पूरा गांव शोक लहर दौड़ गया। इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए जावरा के सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। महिला ने अपने मासूम बच्चों के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों तथा ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है।

Read Also: MP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, खरगोन-खंडवा में कांपी धरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!