Fake High Security Number Plates लगवाने वालों पर होगी कर्रवाई, परिवहन विभाग रखेगा नजर
प्रदेश में इस समय दुकानदारों द्वारा अपनी कमाई डबल करने के चक्कर में नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (Fake High Security Number Plates) बेचा जा रहा है. परिवहन विभाग ने ऐसे दुकानदारों और नकली नंबर प्लेट लगाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

MP News: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का चलन काफी बढ़ रहा है. दुकानदार ज्यादा कमाई के चक्कर में नकली एचएसआरपी प्लेट बेंच रहें हैं. लेकिन अब ऐसे लोगों की खैर नही. अगर आप अपने वाहनों में Fake High Security Number Plates लगवाने की सोच रहें हैं, तो आप कानूनी पचड़े में फंस सकतें हैं.
ग्वालियर स्थिति परिवहन आयुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय आरटीओ, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नकली नंबर प्लेट बनाने, बेचने और गाड़ियों में लगाने वालों पर कड़ी कर्रवाई करें.
Fake High Security Number Plates लगवाने और बेचने वालों पर होगी कर्रवाई
परिवहन विभाग के संज्ञान में आया कि कुछ दुकानदार हाई सिक्योरिटी नंबर की कॉपी बनाकर बाजार में बेच रहे हैं. ऐसे नंबर प्लेटों को कई वाहन मालिक अपने गाड़ियों में लगाकर वाहन चला रहे हैं. विभाग ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मोटरयान एक्ट 1989 के नियम 50 और 51 के तहत यह दंडनीय अपराध है.
अगर कोई दुकानदार नकली नंबर प्लेट की बिक्री करता है, या कोई व्यक्ति अपने वाहनों में ऐसे नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: Indore News: महू आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, भेड़ चराने गए 15 साल के किशोर की मौत






One Comment