MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, एमपी के इस जिले में 100 एकड़ की भूमि में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क
Satna Vindya Vyapar Mela: सतना जिले को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की घोषणा 100 एकड़ की भूमि में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक विशाल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की घोषणा की है, जिसे प्रदेश के सतना जिले में बनाया जाएगा, आपको बता दें की मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सतना में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की है, इस दौरान उन्होंने विंध्य व्यापार मेले (Satna Vindya Vyapar Mela) को संबोधित करते हुए कहा कि सतना विंध्य क्षेत्र में व्यापार का एक बड़ा केंद्र है, उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के द्वारा विंध्य क्षेत्र को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है..
सतना विमानतल की एयरस्ट्रिप को बढ़ाकर 1800 मीटर तक करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे यहां पर बड़े जेट विमान भी उतर सकेंगे, सीएम मोहन यादव ने कहा कि इसी क्षेत्र में चित्रकूट धाम और मैहर में मां शारदा माता का मंदिर है, जिसके कारण सतना का इलाका धार्मिक पर्यटन के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है.
नए साल में मिलेगी सरकारी बस की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस सभा (Satna Vindya Vyapar Mela) को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की, इस दौरान उन्होंने कहा कि नए साल में प्रदेशवासियों को सरकारी बस सेवा की सौगात भी मिलने जा रही है, इतना ही नहीं बल्कि रोजगार पर बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि सरकार अगले साल प्रदेश का बजट दो गुना करीब 7 लाख करोड़ करने का लक्ष्य बना रही है.
सतना में 100 एकड़ की भूमि में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सतना विंध्यक्षेत्र का बड़ा व्यापारिक केंद्र है, विंध्य व्यापार मेले के सफल आयोजन के लिए सतनावासी बधाई के पात्र है, उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ की भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा, जिससे जिले में रोजगार के नए अवसर सृजन होंगे, उन्होंने कहा की विन्ध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स को 8 एकड़ भूमि सतना में दी जाएगी एवं सतना में व्यापारिक गतिविधियों संस्कृत सम्मेलन आयोजित करने के लिए पीपीपी मोड पर गीता भवन भी बनाए जाएंगे.
2 Comments