Mauganj News: नगर परिषद के बाड़े में भूख प्यास से तड़प रहे मवेशी, सामने आया वीडियो
मऊगंज जिले में मवेशियों की दुर्दशा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नगर परिषद के बाड़े में मवेशी भूख प्यास से तड़प रहे हैं

Mauganj News: मऊगंज जिले में मवेशियों की दुर्दशा का एक और वीडियो सामने आया है जहां सैकड़ो की संख्या में मवेशी भूख प्यास से तड़प रहे हैं, जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन से पहले कलेक्टर के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था जिसमें मवेशियों को सड़कों से हटाने की बात कही गई थी.
ALSO READ: MP Cabinet Decision:अब जनता चुनेगी नगरपालिका और नगर परिषद् अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी
कलेक्टर के द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद मऊगंज नगर परिषद द्वारा मऊगंज वार्ड क्रमांक 11 माचखोहर में निराश्रित गोवंशों के लिए अस्थाई बाड़ा बनाया गया था, जिसमें क्षमता से अधिक मवेशियों को भर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार मवेशियों को जो चारा और पानी दिया जाता है, वह पर्याप्त नहीं है, मवेशियों की संख्या अधिक होने के कारण कई मवेशी भूख प्यास से तड़प रहे हैं, जिसका वीडियो सामने आया है.
View this post on Instagram






2 Comments