दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, 20 अक्टूबर से शुरू होगी सत्य सनातन यात्रा

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दशहरा के दिन उज्जैन से अयोध्या तक एक सत्य सनातन यात्रा शुरू होगी। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए।
20 अक्टूबर से शुरू होगी सत्य सनातन यात्रा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह दशहरा के शुभ अवसर पर एक पदयात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना और आशीर्वाद लेने के बाद सुबह 9 बजे शुरू होगी। यह पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या तक जाएगी।
चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया की कड़ी आलोचना
दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उन्होंने SIR प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। उनका आरोप है कि इस SIR प्रक्रिया के कारण पूरे देश में मतदाता सूची से लगभग 13 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं।
चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के अधिकार फॉर्म 6 में किए गए बदलावों आयोग द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सॉफ्टवेयर और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
