Madhya Pradesh

2 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी; रेत में दफन कर भागा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी भयानक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने 2 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद आरोपी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया और फिर जान से मारने की नीयत से उसे रेत में दफना दिया। गनीमत रही कि बच्ची के माता-पिता सही समय पर वहां पहुंच गए और उन्होंने बच्ची की जान बचा ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 2 साल की मासूम बच्ची को अपना निशाना बनाया और उसका अपहरण कर लिया फिर एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब बच्ची दर्द के मारे जोर-जोर से रोने लगी तो अपराधी को डर गया कि उसका अपराध पकड़ा जाएगा। अपनी पहचान छिपाने और बच्ची को चुप कराने के लिए उसने उसे रेत में दफना दिया ताकि उसकी जान ली जा सके। बच्ची को मृत समझकर आरोपी वहां से भाग गया।

हुलिए के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

इस बीच जब माता पिता को बच्ची घर पर नहीं मिली और उन्हें कहीं से रोने की हल्की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बच्चे को खोजना शुरू किया और वे घटनास्थल तक पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बच्ची को बचाया जो उस समय गंभीर हालत में थी और पुलिस को सूचना दी।

परिवार की शिकायत और उनके द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति दमोह जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read Also: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, 20 अक्टूबर से शुरू होगी सत्य सनातन यात्रा

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!