Madhya Pradesh

Ujjain Lokayukta Action: उपमंडी में लोकायुक्त का छापा, 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Ujjain Lokayukta Action: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में तराना कृषि उपज मंडी की माकड़ोन उपमंडी में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने एक उपनिरीक्षक और एक सहायक कर्मचारी को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस घटना से मंडी परिसर और प्रशासनिक हलको में हड़कंप मच गया है।

माल बाहर निकालने के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता योगेश राठौर ने लोकायुक्त पुलिस को बताया कि माकड़ोन उपमंडी के कर्मचारी मंडी से सामान बाहर ले जाने की अनुमति देने के बदले अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे। आरोप है कि वे सरकारी टैक्स से बचने के लिए सामान बाहर निकालने की सुविधा देने के एवज में प्रति बोरी 10 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

लगातार हो रही अवैध मांग और उत्पीड़न से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त की उज्जैन इकाई से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त टीम ने एक जाल बिछाया। जिसमें उपनिरीक्षक रोशन आर्य और सहायक कर्मचारी संतोष भाटी को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

Read Also: MP News: शिवानी के अंगदान से 3 लोगों को मिली नई जिंदगी, परिवार के फैसले ने पेश की मिसाल

मंडी के कामकाज पर उठे सवाल

सामान ले जाने के लिए प्रति बोरी एक निश्चित शुल्क वसूलने के गंभीर आरोप ने कृषि उपज मंडी के कामकाज के तरीकों और प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में शामिल अन्य कर्मचारियों के बीच भी खलबली मच गई है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस ऑपरेशन में इंस्पेक्टर दीपक शेजवार और लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में विस्तृत कानूनी जांच कर रही है।

Read Also: MP News: पेपर लीक और नकल माफिया पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, 4 शहरों में बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!