Mauganj News: मऊगंज में यात्री बस और हाईवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Mauganj News: मऊगंज जिले में यात्री बस और हाईवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, इस घटनाक्रम के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और बस के यात्री घबराकर चीखने चिल्लाने लगे, यह पूरा घटनाक्रम मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेराडाबर से सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP17 ZS 0603 सीधी से हनुमना होते हुए गौरी जा रही थी, लेकिन जैसे ही यह बस बहेराडाबर के पास पहुंची तभी बस और हाईवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, टक्कर के बाद हाईवा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है.
मौके पर पहुंची पुलिस डायल 112
घटना की जानकारी लगने के बाद मऊगंज पुलिस थाने की डायल 112 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया, इस हादसे में बस चालक सुरेश विश्वकर्मा निवासी हनुमना घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है गनीमत रही की हादसे में सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं
ALSO READ: Mauganj News: नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओंगरे ने मऊगंज पहुंचकर ग्रहण किया पदभार






One Comment