BJP MLA Devendra Jain: शिवपुरी भाजपा विधायक देवेंद्र जैन को ओबीसी नेता ने कहा गधा

BJP MLA Devendra Jain : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक को एक युवक ने खुलेआम गधा कह दिया इसके बाद विधायक को ना चाहते हुए भी कर में बैठकर मौके से भागना पड़ा यह पूरा घटनाक्रम ओबीसी आरक्षण की मांग से जुड़ा हुआ है दरअसल गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी के – भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन व एक प्रदर्शनकारी के बीच तीखी बहस हो गई।
ALSO READ: 2 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी; रेत में दफन कर भागा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
ओबीसी नेता भंवर सिंह धाकड़ से हुई विधायक की बहस
ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह धाकड़ ने विधायक से कहा-में ग्रेजुएट हूं, पढ़ा-लिखा हूं। इस पर विधायक जैन ने कहा-क्या में गधा हूं? धाकड़ ने पलटवार कर कहा, हां! आप गधे हो। दोनों की जुबानी जंग को लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया।
ALSO READ: दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, 20 अक्टूबर से शुरू होगी सत्य सनातन यात्रा
वीडियो वायरल होने के बाद नाराजगी
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, दरअसल प्रदर्शनकारी विधायक देवेंद्र जैन से मिलने पहुंचे थे और बातचीत के दौरान पूरा माहौल गर्म हो गया, ओबीसी संगठनों ने विधायक के रवैये पर नाराजगी जताई है। इस बीच वीडियो देख कई लोगों ने विधायक से अभद्रता पर कार्रवाई की मांग की।
2 Comments