MP News: शिवानी के अंगदान से 3 लोगों को मिली नई जिंदगी, परिवार के फैसले ने पेश की मिसाल

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बांखेड़ी क्षेत्र स्थित खापा खुर्द गांव की रहने वाली बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) भले ही एक सड़क हादसे के बाद इस दुनिया से चली गई हों लेकिन उनके द्वारा दिया गया सबसे बड़ा उपहार अंग दान तीन अन्य लोगों के जीवन में उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है। उनके ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों ने उनके अंगों को दान करने का अत्यंत साहसिक और संवेदनशील निर्णय लिया। इसके बाद एम्स भोपाल में इन अंगों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
इस प्रेरणादायक घटना के संदर्भ में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने लिखा- सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता
मुख्यमंत्री ने आगे कहा यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है।
पैतृक गांव में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
राज्य शासन के निर्णय अनुसार शिवानी जी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और… pic.twitter.com/AZcl7Yftnf
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 16, 2026
Read Also: BJP MLA Devendra Jain: शिवपुरी भाजपा विधायक देवेंद्र जैन को ओबीसी नेता ने कहा गधा






2 Comments