BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया. वह एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है.

Hemant Khandelwal Daughter Passes Away: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया. सुरभि खंडेलवाल स्पेशल चाइल्ड थीं और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. बेटी के निधन की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल बैतूल पहुंच गए.
उनकी अंतिम यात्रा शाम 5:00 बजे बैतूल गंज स्थित निवास से निकलेगी. इसके बाद कोठी बाजार मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
लंबे समय से थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक सुरभि खंडेलवाल लंबे समय से अस्वस्थ थीं. वे बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका लगातार इलाज चल रहा था. परिवार भी उनकी देखभाल में पूरी तरह लगा हुआ था.
पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार और परिचितों में गहरा शोक है.
Rewa News: रीवा नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रानीतालाब मंदिर क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन, 18 मकान ध्वस्त





