Business NewsMadhya PradeshRewa news

Lalitpur Singrauli Rail Project: सीधी जिले तक जाएगी रीवा भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन, बैठक में कई बड़े फैसले

Lalitpur Singrauli Rail Project: ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन प्रोजेक्ट की बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का बड़ा फैसला, अब सीधी तक जाएगी रीवा भोपाल Rewa Rewanchal Train

WhatsApp Group Join Now

Lalitpur Singrauli Rail Project: सीधी जिले वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, राजधानी भोपाल से सीधी को जोड़ने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार अब रीवा भोपाल के लिए चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन (Rewa Rewanchal Train) सीधी जिले तक पहुंचेगी और जिले वासियों को राजधानी भोपाल से डायरेक्ट कनेक्ट किया जाएगा.

रीवा विधायक और मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) के अध्यक्षता में ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन प्रोजेक्ट (Lalitpur Singrauli Rail Project) के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई है, जिस पर उन्होंने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन विंध्य क्षेत्र की विकास रेखा है.

इस रेलवे लाइन के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के औद्योगिक रोजगार और परिवहन के अवसर में भारी वृद्धि होने जा रही है. इस बैठक में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित लक्ष्य को वर्ष 2028 तक सीधी-सिंगरौली और पन्ना खजुराहो क्षेत्र का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा कर लिया जाए.

Rewa Rewanchal Train
Rewa Rewanchal Train

ALSO READ: Rewa News: रीवा के PK स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप

सीधी जिले तक जाएगी रीवा भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन

रीवा भोपाल को जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन (Rewa Rewanchal Train) को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है, ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि 2026 तक रीवा से सीधी स्टेशन तक का निर्माण कार्य किसी भी कीमत में पूरा किया जाए, जिससे रेवांचल एक्सप्रेस को रीवा से बढ़ाकर सीधी तक विस्तार किया जा सके.

राजधानी भोपाल से जुड़ेगा सीधी जिला

मध्य प्रदेश में जब विकास के नाम पर पिछड़े जिलों की बात होती है तब सीधी का नाम अक्सर लिस्ट में देखने को मिलता है, लेकिन अब सीधी के विकास को एक नई गति मिलने जा रही है, क्योंकि सीधी रेलवे के माध्यम से राजधानी भोपाल तक जुड़ने जा रहा है, कई वर्षों से इसकी तैयारी चल रही है और आखिरकार अब वह समय आ गया है, कुछ ही महीनों बाद रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन को सीधी तक विस्तार किया जाएगा.

Lalitpur Singrauli Rail Project

ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक दौरान कई अहम फैसले लिए गए जिसमें रेवांचल एक्सप्रेस का सीधी जिले तक विस्तार भी शामिल है, इस बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ-साथ रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद राजेश मिश्रा, रीवा कमिश्नर एवं कलेक्टर सहित रेलवे के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

ALSO READ: Lalitpur Singrauli Railway Line Project: 2028 तक पूरा होगा काम, विंध्य को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!