Lalitpur Singrauli Railway Line Project: मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी ललितपुर–सतना–रीवा–सीधी–सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना को लेकर रीवा में एक अहम संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने,
अहम जानकरी दी. उन्होंने ने कहा कि land acquisition issues की वजह से ललितपुर सिंगरौली रेललाइन का काम नही रुकेगा. इस रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा कर लिया जायेगा.
541 किलोमीटर लंबी रेल लाइन (Lalitpur–Singrauli Railway Line Project)
करीब ₹9,000 करोड़ की लागत से बनने वाली यह रेल लाइन लगभग 541 किलोमीटर लंबी होगी. इसके पूरा होने से Vindhya Region Railway Connectivity मजबूत होगी और रीवा, सतना, सीधी व सिंगरौली जैसे शहर सीधे दिल्ली और देश के प्रमुख महानगरों से जुड़ें सकें.
यह भी पढ़ें: MP Minor Girl Birth Case:13 साल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, वार्डन निलंबित,
विंध्यप्रदेश के विकास में बनेगा मील का पत्थर (ललितपुर सिंगरौली रेललाइन)
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि Lalitpur Singrauli Railway Line Project विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा. केंद्र और राज्य सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही हैं.
इस बैठक में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा, रेल्वे जीएम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, कमिश्नर रीवा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें.
यह भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेंगी 40 AC इलेक्ट्रिक बसें,
सीधी तक जाएगी रेवांचल एक्सप्रेस
रीवा के सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमे अप्रैल के अंत तक रानी कमलापति स्टेशन से रीवा आने वाली रेवांचल एक्सप्रेस को सीधी तक विस्तार (Rewanchal Express to Extend Up to Sidhi) करने के निर्देश दिए गए हैं. इस ट्रेन के सीधी से चलने पर, Sidhi के लोग भी राजधानी भोपाल से सीधे कनेक्ट हो सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, 1 फरवरी से लागू होगा नियम
2 Comments