Madhya Pradesh

LPG supply news: प्रदेश में एलपीजी संकट, 2 दिन का स्टॉक बचा, शादी-समारोहों पर पड़ सकता है असर

US–Israel–Iran War के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी (LPG supply news) की उपलब्धता को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. फिलहाल प्रदेश में कमर्शियल गैस का स्टॉक केवल दो दिन का बचा हुआ बताया जा रहा है. हालांकि अधिकारियों के अनुसार तेल कंपनियों के पास आमतौर पर 6 से 7 दिन का स्टॉक रहता है.

WhatsApp Group Join Now

LPG supply news: US–Israel–Iran War के चलते खाड़ी देशों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इसके मद्देनज़र केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं.

इसके अलावा सभी जिला कलेक्टरों को कमर्शियल संस्थानों के साथ बैठक कर गैस के संतुलित और आवश्यक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

अधिकारियों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस स्टॉक उपलब्ध है और आगे भी आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. प्रदेश में सीएनजी, एलपीजी और पीएनजी गैस की सप्लाई फिलहाल सामान्य रूप से जारी है. मध्य प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 1 करोड़ 90 लाख है, जिनमें करीब 92 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता और 8 प्रतिशत कमर्शियल उपभोक्ता हैं.

होटल, रेस्टोरेंट और उद्योग हो सकते हैं प्रभावित

व्यावसायिक उपयोग की बात करें तो प्रदेश में एलपीजी का लगभग 5 से 7 प्रतिशत हिस्सा ही कमर्शियल सेक्टर में इस्तेमाल होता है. यह संख्या करीब 15 लाख उपभोक्ताओं के बराबर है. अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कमर्शियल उपभोक्ताओं के पास करीब 2 से 3 दिन का गैस स्टॉक (Commercial LPG shortage MP) मौजूद है, जबकि तेल कंपनियों के पास औसतन 6 से 7 दिन की आपूर्ति का भंडार रहता है.

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को एलपीजी के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की सलाह दी गई है. इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर औद्योगिक इकाइयों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

शादी-समारोहों पर असर की आशंका-LPG supply news

कमर्शियल गैस के सीमित स्टॉक (Commercial LPG shortage) का असर शादी-समारोहों के साथ होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है. आने वाले दिनों में गैस की कमी से बड़े आयोजनों और कैटरिंग सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है.

Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस तारीख को आएंगे 1500 रुपये

अब 21 की जगह 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

कमर्शियल गैस (Commercial LPG) की सीमित उपलब्धता को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. पहले उपभोक्ता 21 दिन के अंतराल में सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल तय किया गया है.

Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी की बड़ी कार्यवाही, नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!