Latest News

Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, हटाए गये पिपराही बालक छात्रावास अधीक्षक

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन भोजपुरी गानों में फूहड़ता और शराब खोरी मामले में मऊगंज कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही, हटाए गये पिपराही बालक छात्रावास अधीक्षक

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हनुमना विकास खंड के पिपराही स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक को हटा दिया है. जिला कलेक्टर द्वारा यह कार्यवाही वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए की गई है.

आपको बता दें कि छात्रावास परिसर में शराब सेवन और अशोभनीय नृत्य से जुड़ा वीडियो सामने आया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आदेश जारी करते हुए, छात्रावास अधीक्षक रामानुज यादव को हटा दिया गया है.

ALSO READ: MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेंगी 40 AC इलेक्ट्रिक बसें,

26 जनवरी को वायरल हुआ था वीडियो

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन पिपराही स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय पर्व पर भोजपुरी गानों में अश्लील डांस और शराब का सेवन खुलेआम हो रहा था.

वीडियो की जांच जिला संयोजक एवं विद्यालय प्राचार्य की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर की गई जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई, अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था पर संतोषजनक नहीं पाया गया.

जांच में छात्रावास संचालन में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई. प्रशासन ने इसे कर्तव्य में घोर चूक मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी है, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा.

ALSO READ: MP Police Leave Portal: मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!