Madhya Pradeshmauganjनौकरी

Mauganj Rojgar Mela: मऊगंज जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, 12 कंपनियों द्वारा होगा युवाओं का चयन

मऊगंज जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी 18 फरवरी को लगने जा रहा रोजगार मेला

WhatsApp Group Join Now
Mauganj Rojgar Mela: मऊगंज जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि जिले में 18 फरवरी को रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसमें इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा, युवा संगम कार्यक्रम के तहत मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में गुरू वशिष्ठ आईटीआई मऊगंज में 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा.

12 कंपनियों में रोजगार का सुनहरा अवसर

रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 12 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा. मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.

25000 तक मिलेगा वेतन

रोजगार मेले में चयनित युवक युवतियों को उनकी योग्यता और कंपनी अनुसार 10 हज़ार से लेकर 25 हजार रुपए तक वेतन एवं भत्ता निर्धारित किया गया है, रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा.

इन कंपनियों में रोजगार का अवसर

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी बजाज ऑटो लि.मि. चाकन औरंगाबाद, आमधनी धूत ट्रान्समिशन लिमि. पुणे, डी एण्ड एच सेचरॉन इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.), प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, सिटी कार प्रा. लि. सतना, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, सीआईआई-एमसीसी गुजरात, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. दिल्ली तथा साई कॉल नेट प्रा. लि. नोयडा उत्तरप्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!