Madhya PradeshmauganjRewa newsनौकरी

Mauganj News: मऊगंज के शिवम द्विवेदी का रेलवे में चयन, बने गुड्स ट्रेन मैनेजर

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले शिवम द्विवेदी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर रेलवे में नौकरी का सपना साकार किया है. शिवम द्विवेदी का चयन गुड्स ट्रेन मैनेजर (GTM) के पद पर हुआ है. शिवम द्विवेदी मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के रहने वाले हैं. शिवम की इस सफलता पर पूरे गांव सहित परिवार में खुशियों का माहौल है.

सरकारी नौकरी पाने का यह सफर आसान नहीं रहा, साल 2018 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी. इस दौरान शिवम कई परीक्षाओं में शामिल हुए लेकिन शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. लगातार असफलताओं के बावजूद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे.

ALSO READ: Singrauli News: 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड में सिंगरौली के दो लोग गिरफ्तार, भोपाल से पकड़े गए

साल 2024 में दी रेलवे NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा

मध्यमवर्गीय परिवार के शिवम द्विवेदी ने रेलवे में नौकरी का सपना देखते हुए साल 2024 में रेलवे की NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया, परीक्षा के अगले चरण में पहुंचने के बाद वर्ष 2025 में उन्होंने मुख्य परीक्षा और मेडिकल प्रक्रिया पूरी की, इसके बाद हाल ही में जारी हुए रिजल्ट में उनका चयन गुड्स ट्रेन मैनेजर (GTM) के पद पर हुआ.

ALSO READ: MP Metro: भोपाल-इंदौर मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब मशीन से खरीद सकेंगे टिकट; जानें नई सुविधा

मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं शिवम

शिवम द्विवेदी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, उनके पिता रमाकांत द्विवेदी परिवार के भरण-पोषण के लिए घर से बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता वेदवती द्विवेदी गृहिणी हैं. परिवार की जिम्मेदारियां और सीमित संसाधनों के बावजूद भी शिवम ने अपना संघर्ष जारी रखा और अब सरकारी नौकरी का सपना साकार हुआ है. शिवम के चयन की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में खुशियों का माहौल है. वहीं सेमरिया गांव के लोग भी उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!