BJP MLA Pritam Lodhi के सरकारी बंगले में चोरी, नल की टोटी तक चुरा ले गए चोर

BJP MLA Pritam Lodhi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक के बंगले पर चोरी का मामला सामने आया है. जहां भोपाल की पॉश इलाके में मौजूद 45 बंगले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया है. जानकारी के अनुसार विधायक का यह सरकारी बंगला जुलाई महीने से बंद पड़ा हुआ था और जब वापस आकर देखा गया तो घर में चोरी हो चुकी थी.
टोटी से लेकर गैस सिलेंडर तक चोरी
मामले की जानकारी 30 सितंबर को लगी जब बंगले की देखभाल के लिए वहां कुछ लोग पहुंचे, लेकिन उन्होंने देखा कि अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और घर से गैस सिलेंडर एक्टिवा स्कूटी और नल की टोटी भी चोरी है जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई.
ALSO READ: Panna में महिला को मिले एक साथ 4 हीरे, कीमत करीब ₹10 लाख
पुलिस ने दर्ज किया मामला
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के घर हुई चोरी के मामले में टीटी नगर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है लेकिन यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पहले भी भोपाल में मौजूद विधायक और मंत्रियों के सरकारी बंगलो को चोरों ने निशाना बनाया है.





