Mauganj News: मऊगंज जिले में घरेलू गैस वितरण की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
MP LPG Crisis News: मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने घरेलू गैस वितरण की मॉनिटरिंग के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

Mauganj News: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश भर में इन दिनों एलपीजी गैस की सप्लाई चिंता का विषय बनी हुई है, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल का संकट आने की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है.
ऐसे में भारत की आम जनता में भी गैस की कमी होने का डर है. जिसके कारण देश के कई राज्यों में लोग गैस एजेंसियों के बाहर भारी संख्या में लंबी कतारे लगाकर खड़े हैं, इसी बीच सरकार ने भी अपना बयान जारी करते हुए यह कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है सरकार ने लोगों से अपील की है कि चिंतित ना हो.
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी लोगों से अपील की है और कहा है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे. इसके अलावा मोहन सरकार ने समस्त जिला कलेक्टरों को भी घरेलू गैस वितरण पर सतत निगरानी बनाए रखने के दिशा निर्देश जारी किए हैं.
ALSO READ: MP Professors Demotion: एमपी में 800 प्रोफेसरों पर गिरेगी गाज! डिमोशन की तैयारी, कॉलेजों में हड़कंप
मऊगंज जिले में मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में घरेलू एलपीजी वितरण की मॉनीटरिंग एवं कालाबाजारी और अफरातफरी को रोकने एवं उपभोक्ताओं को नियमित तौर पर समान वितरण के उद्देश्य से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है,
जिला कलेक्टर संजय कुमार जैन ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मऊगंज, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तथा संबंधित थाना के प्रभारी को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस वितरण की सतत निगरानी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे.
ALSO READ: Rewa News: रीवा नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रानीतालाब मंदिर क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन, 18 मकान ध्वस्त
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
आपदा में अवसर ढूंढने वाले मुनाफाखोर जो अक्सर गैस की कालाबाजारी कर उसे मोटे दामों में बेचते हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं. जिसके लिए मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है.





