MP News: 938 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति, CM मोहन यादव देंगे आदेश

MP News: बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम रवींद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वे नए नियुक्त कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
655 सहायक ग्रेड-3 और 26 प्राथमिक शिक्षकों को मिलेंगे आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से सहायक ग्रेड-3 के 655 कर्मचारियों, 26 प्राथमिक शिक्षकों और 257 पात्र भृत्यों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
सात से आठ साल से लंबित मामलों का हुआ निराकरण
सात से आठ वर्षों से लंबित मामलों को सुलझाने के लिए, स्कूल शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय अधिकारियों को भोपाल बुलाया था ताकि इन मामलों की समीक्षा की जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। दो दिनों की कवायद में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े कुल 938 मामलों का समाधान किया गया है।
Read Also: SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक होने का दावा, बैंक खाताधारक रहें सतर्क






One Comment