Madhya Pradesh

MP News: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आकंड़े

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इस आंकड़े ने एमपी में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और बच्चियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसे सुनकर आप डर जाएंगे. एक सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा में गृह विभाग ने जानकारी दी है कि,

साल 2020 से लेकर 28 जनवरी 2026 तक प्रदेश में 2,70,300 महिलाएं और बच्चियां लापता हुई चुकी हैं, जिनमें से 2,20,130 महिलाएं और बच्चियों को बरामद कर लिया गया है. लेकिन अभी भी 50 हजार से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हैं. यह कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के प्रश्न पर गृह विभाग ने लिखित जवाब में दी है.


महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

कांग्रेस विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने इन आंकड़ों को आधार बनाते हुए सरकार पर हमला बोला है और इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह आंकड़े महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह महिलाओं का गायब होना सवाल खड़े कर रहा है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नही? इसकी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए.


MP News: 2024-25 में 50 हजार से अधिक महिलाएं और बच्चियां गायब

गृह विभाग ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक डॉ विक्रांत भूरिया के प्रश्न पर लिखित जवाब में दी है.

साल 2020- 28 जनवरी 2026

  • लापता महिलाएं – 2,06,507
  • बरामद महिलाएं- 1,58,523

अब तक लापता महिलाएं- 47984

  • लापता बच्चियां- 63,793
  • बरामद बच्चियां- 61,607

यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज को मिलेगा नया जिला चिकित्सालय, कई नए पदों का होगा सृजन

अब तक लापता बच्चियां- 2,186

2020-26 के आंकड़े: हर साल बढ़ रहे लापता महिलाओं और बच्चियों के मामले

2020 31,405
2021 39,564
2022 43,148
2023 46,291
2024 50,798
2025 54,897
2026 28 जनवरी तक 4197 लापता

इन आंकड़ों में साफ पता चल रहा है कि 2020 से लेकर अभी तक 2,20,130 महिलाएं और बच्चियां बरामद की जा चुकीं हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी भी 50,170 महिलाओं और बच्चियों का पता नही चल पाया.

यह भी पढ़ें: MP New Excise Policy: नही खुलेंगी कोई नई दुकान! छोटे समूह बनाकर दिए जाएंगे ठेके

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!