Mauganj News: मऊगंज जिले में सरकारी शिक्षिका को ढूंढ रही पुलिस, एसपी ने घोषित किया 10 हज़ार का इनाम
Mauganj SP Dilip Kumar Soni: मऊगंज जिले के शिवराजपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए प्राण घातक हमले के मामले में फरार चल रही सरकारी शिक्षिका पर एसपी ने घोषित किया 10 हज़ार का इनाम

Mauganj News: मऊगंज जिले की पुलिस इन दिनों एक सरकारी शिक्षिका को ढूंढ रही है, काफी प्रयास के बाद जब शिक्षिका का पता नहीं चला तब पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी (Mauganj SP Dilip Kumar Soni) ने 10 हज़ार का इनाम घोषित किया है, दरअसल यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है.
मऊगंज जिले के शिवराजपुर गांव में 30 अक्टूबर 2025 को एक जमीनी विवाद हुआ था, जिसमें तहसीलदार के सामने ही 58 वर्षीय रमेश कुमार तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया था, इस हमले में रमेश कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने प्रतिपक्षी कमलेश्वर तिवारी एवं उनकी पत्नी अंजू तिवारी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती ऑटो में महिला से मंगलसूत्र की लूट, आरोपी फरार
अधिकारियों के निरीक्षण दौरान हुआ था हमला
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर गांव निवासी रमेश कुमार तिवारी और कमलेश्वर तिवारी के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, इस भूमि पर हाई कोर्ट द्वारा स्टे जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी कमलेश्वर तिवारी के द्वारा निर्माण कराया जा रहा था.
शिकायत के बाद निरीक्षण के लिए तहसीलदार पहुंचे इस दौरान दोनों पक्ष तहसीलदार के सामने ही एक दूसरे से उलझ गए और तभी कमलेश्वर तिवारी ने लोहे की बल्लम से रमेश कुमार तिवारी पर हमला कर दिया, इस दौरान उनकी पत्नी शिक्षिका अंजू तिवारी ने भी लात घूँसो से रमेश कुमार तिवारी पर हमला किया.
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
अधिकारियों के सामने हुए इस प्राण घातक हमले में रमेश कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके सिर माथे पीठ वा सीने पर गंभीर चोट आई थी, जिस पर नईगढ़ी पुलिस ने कमलेश्वर तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, पुलिस ने कुछ दिन बाद कमलेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अंजू तिवारी अब भी फरार चल रही है.
एसपी ने घोषित किया 10 हज़ार का इनाम
मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी (Mauganj SP Dilip Kumar Soni) ने नईगढ़ी थाना अन्तर्गत ग्राम शिवराजपुर निवासी फरार आरोपी अंजू तिवारी पति कमलेश्वर तिवारी की गिरफ्तारी/दस्तायाबी/पतासाजी पर 10 हजार रुपए का नकद ईनाम घोषित किया है.





