Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya PradeshRewa news

Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्यवाही, अधीक्षक को किया निलंबित

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लापरवाह अधीक्षक पर की बड़ी कार्यवाही विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अधीक्षक को निलंबित कर दिया है, कलेक्टर द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही दिखाने और रुचि न रखने वाले लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, इसी क्रम में कलेक्टर ने अनुसूचित जाति नवीन बालक छात्रावास बोदाबाग रीवा के अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं.

 ALSO READ: Rewa News: 8 साल बाद आया न्यायालय का फैसला, रिश्वत मामले में मऊगंज के तत्कालीन तहसीलदार नन्हेंलाल वर्मा को 4 वर्ष का कारावास

यह कार्यवाही तहसीलदार हुजूर के प्रतिवेदन पर की गई है दरअसल छात्रावास के अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा के संबंध में कई बार अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार हुजूर द्वारा जांच कराई गई थी, जिसमें छात्रावास अधीक्षक द्वारा की गई लापरवाही सामने आई और कई गंभीर अनियमितताएं भी पाई गई.

 ALSO READ: Rewa News: गांजा तस्करी के मामले में चार को 20 साल की सजा, मऊगंज पुलिस ने पकड़ा था कंटेनर में लोड 1.42 करोड़ का गांजा

प्रथम दृष्टया दोषी पाने पर अधीक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई, बोदाबाग छात्रावास के अधीक्षक का प्रभार अस्थायी रूप से राघवेन्द्र त्रिपाठी अधीक्षक जूनियर बालक छात्रावास पडरा को सौंपा गया है, निलंबन की अवधि में अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा का मुख्यालय जिला संयोजक कार्यालय रीवा नियत किया गया है इसी तरह से नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!