Rewa News: रीवा के PK स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप
सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा, परिजनों ने प्राचार्य पर लगाए मामले को दबाने का आरोप (Rewa News)

रीवा न्यूज़ (Rewa News): शहर के प्रतिष्ठित माने जाने वाले पीके स्कूल (PK School Rewa) में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ (Minor Molestation Incident in Rewa) की गई, जबकि स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगा है.
आरोपी की उम्र 40 से 42 वर्ष बताई जा रही (rewa news)
पीड़ित छात्रा के अनुसार आरोपी पिछले करीब तीन महीनों से उसका पीछा कर रहा था. घटना उस समय सामने आई जब आरोपी स्कूल परिसर के पास ही छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा. छात्रा के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे.
सुरक्षा कर्मियों को देख आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया. कुछ समय बाद जब वह बाइक लेने वापस आया, तो उसे पकड़ लिया गया.
यह भी पढ़ें: Lalitpur Singrauli Railway Line Project: 2028 तक पूरा होगा काम, विंध्य को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी
पीके स्कूल के प्राचार्य पर दबाव बनाने का आरोप (Rewa News)
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य वरुणेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल की प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए मामले को पुलिस तक न पहुंचाने का दबाव बनाया.
परिजनों का कहना है कि प्राचार्य ने यह कहकर डराने की कोशिश की कि इससे छात्रा की बदनामी होगी.
यह भी पढ़ें: MP Minor Girl Birth Case:13 साल की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, वार्डन निलंबित,
PK School Rewa पर पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
पीके स्कूल से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. करीब तीन महीने पहले भी एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार के गंभीर आरोप लगे थे. उस समय भी स्कूल प्रबंधन द्वारा मामला दबाने का प्रयास किया गया था और बाद में आरोपी शिक्षक ने इस्तीफा दे दिया था.
यह भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेंगी 40 AC इलेक्ट्रिक बसें,






2 Comments