Mauganj News: मऊगंज जिले के ढाबा गौतमान हत्याकांड मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
48 घंटे में ढाबा गौतम गांव हत्या कांड का खुलासा, हनुमना पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा, पुरानी रंजिश में युवक के पिता की कुलाड़ी से किया था हमला

Mauganj News: मऊगंज जिले के ढाबा गौतमान हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब भी पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, इसके अलावा मऊगंज कलेक्टर संजय जैन, एसपी दिलीप सोनी, सहित एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एवं मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया.
आपको बता दे की 4 मार्च की शाम लगभग 6:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते साकेत और पटेल परिवार के बीच एक खूनी संघर्ष देखने को मिला था, जिस पर शिकायतकर्ता पूरन पटेल की रिपोर्ट पर साकेत परिवार के 15 लोगों पर पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था और बाद में रघुवीर पटेल की मौत के बाद 15 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है.
इसके अलावा साकेत परिवार के शुमारे साकेत की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट गाली गलौज और SC-ST का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन बाद में एक व्यक्ति रघुवीर पटेल की मौत हो गई.
4 मार्च जब पूरा देश होली का त्यौहार मना रहा था, उस समय मऊगंज जिले के ढाबा गौतमान गांव में पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की साजिश चल रही थी, जानकारी के अनुसार 4 मार्च होली के दिन साकेत परिवार के लोगों ने दोपहर लगभग 12:00 बजे पहले शराब का सेवन किया और फिर शराब के नशे में रघुवीर पटेल और उनके पुत्र पूरन लाल पटेल से बदला लेने का प्लान बनाया.
शाम होते-होते इस गांव की होली खून की होली में बदल गई, पहले मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हुई, फिर मामला गाली गलौज तक पहुंच गया, इसी दौरान पूरनलाल पटेल के बचाव में 55 साल के उनके पिता रघुवीर पटेल सामने आए, लेकिन लगभग 15 की संख्या में आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे रघुवीर पटेल बुरी तरह से जख्मी हो गए, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई
इस घटना के बाद पटेल परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और साकेत परिवार के घरों को चारों तरफ से घेर लिया. मामले की जानकारी लगने के बाद तत्काल भारी पुलिस बल उस गांव के लिए रवाना किया गया, मऊगंज एसडी सच्ची पाठक ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस टीम का नेतृत्व किया, काफी देर तक समझाइस के बाद मामला शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए.
रघुवीर पटेल की मौत के बाद पुलिस ने 15 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें से पुलिस ने सुमारे साकेत उम्र 75 वर्ष, मनोज साकेत उम्र 30 वर्ष, रामप्रकाश साकेत उम्र 52 वर्ष, राममिलन साकेत उम्र 45 वर्ष, प्रमोद साकेत उम्र 19 वर्ष, संदीप साकेत उम्र 25 वर्ष और श्रीकांत साकेत उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ढाबा गौतमान गांव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाकी आरोपी अब भी फरार है।
इसके अलावा मारपीट के कुछ घंटे बाद सुमारे साकेत की रिपोर्ट पर पुलिस ने पटेल परिवार के पूरनलाल, उसके भाई संदीप पटेल, पिता रघुवीर पटेल और मां फगुनी उर्फ लीलावती पटेल पर मारपीट गाली गलौज और sc-st एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में रघुवीर पटेल की मौत हो गई
फिलहाल अभी मऊगंज जिले का ढाबा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है, आज मऊगंज कलेक्टर सहित sp और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने गांव का निरीक्षण किया, जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद काफी संख्या में हरिजन परिवार के पुरुष गांव छोड़कर भाग चुके हैं, फिलहाल अब गांव की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अब भी भारी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है.





