Latest News

Shankh Airways: टेंपो चलाकर खड़ी कर दी उत्तप्रदेश की पहली एयरलाइन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से NOC मिलने के बाद उत्तरप्रदेश की पहली एयरलाइन शंख एयरवेज (Shankh Airways) मार्च 2026 से उड़ाने शुरू करेंगी

WhatsApp Group Join Now

Shankh Airways: भारत के एविएशन सेक्टर में March 2026 से एक नया और उत्तरप्रदेश की पहली एयरलाइन का नाम जुड़ने जा रहा है. शंख एयरलाइन की पहली उड़ाने गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ से बेंगलुरु के लिए होंगी.

टेंपो चलाकर खड़ी की उत्तरप्रदेश की पहली एयरलाइन

आपको बता दें कि शंख एयरवेज (Shankh Airways) सिर्फ एक नई एयरलाइन नही है, बल्कि उस सपने की उड़ान है जो टेंपो से शुरू होकर आसमान तक पहुंची है. श्रवण की कहानी उन युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है जो कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने रास्तों में अग्रसर है और बड़े सपने देखने का साहस रखता है.

ALSO READ: The World’s Largest Energy Park: इस बॉर्डर के पास बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क, स्पेस से भी दिखाई देगी भारत की ये ताकत

श्रवण कुमार विश्वकर्मा की कहानी

श्रवण का उन्नाव के छोटे से गांव चांदपुर गजौली के रहने वाले हैं. उनका परिवार कई साल से उन्नाव शहर के पैतृक मकान में रहता है. ईटीवी भारत से खास बातचीत में श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने अपनी कारोबारी योजना, अपना संघर्ष, असफलता, डर और सपनों के बारे में खुलकर बताया

ALSO READ: MP News: सरकारी नौकरी के लिए हटाई जाएगी 2 बच्चों वाली शर्त, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

ऐसे हुई श्रवण कुमार विश्वकर्मा के करियर की शुरुआत

ईटीवी भारत से खास बात चीत में श्रवण ने बताया कि वे पहले टेंपो चलाया करते थे. मन मे हमेशा से संकल्प था कि यह काम हमेशा नही करना है. मेहनत, लगन और जज्बे के साथ आगे बढ़ता गया. हाईस्कूल तक पढ़ाई की, कई बिजनेस किए, कई बार नाकामी मिली, लेकिन कभी हार नही मानी. जब सफलता का समय आता है तो ऊपर वाला भी मदद करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!