Sidhi News: सीधी जिले में हैरान करने वाला मामला, महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की गला रेत कर हत्या
Sidhi Priest Murder Case: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महाशिवरात्रि के दिन मंदिर पूजा करने जा रहे पुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई, इस वारदात को इतनी निर्दयता पूर्वक अंजाम दिया गया की घटना स्थल पर ही पुजारी की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है.
एक तरफ जहां पूरा देश महाशिवरात्रि का त्यौहार मना रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, यह पूरा घटनाक्रम सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत से सामने आया है.
ALSO READ: Jabalpur News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार हादसे में दर्दनाक मौत
मंदिर पूजा करने जा रहे थे पुजारी
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इंद्रभान द्विवेदी रोजाना की तरह सुबह करीब 8:00 बजे घर से पूजा अर्चना करने मंदिर निकले थे, तभी रास्ते में दो बाइक सवार हमलावर आए और उन्होंने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत दिया, इस पूरी घटना को इतनी निर्दयता पूर्वक अंजाम दिया गया कि पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई और इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल
महाशिवरात्रि पर हुई इस घटना से हर तरफ तनाव का माहौल है, फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, कुसमी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है, हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के गायब होते ही क्षेत्र में उम्मीदवारों की लगी कतार





