Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले में भीग गई 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान, गहरी नींद में सोते रहे जिम्मेदार

मऊगंज जिले में धान खरीदी के बीच धन उगाही में व्यस्त रहे जिम्मेदार, प्रशासन की लापरवाही के चलते भीग गई 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान

Mauganj News: मौसम विभाग के द्वारा मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी यह चेतावनी इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि पूरे प्रदेश भर में किसानो की फसल का उचित मूल्य देने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है.

लेकिन मऊगंज जिले में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है क्योंकि समय पर धान का उठाव ना होने से 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान पानी-पानी हो गई. सबसे बड़ी बात यह है कि इन धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के लिए कोई भी विशेष इंतजाम नहीं किए गए थे.

29 केन्द्रों में खरीदी गई 6 लाख क्विंटल धान

मऊगंज जिले में कुल 29 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से अब तक 6 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 1 लाख क्विंटल के लगभग धन वेयरहाउस में खरीदी होने की वजह से सुरक्षित बच गई तो वहीं 50 हजार क्विंटल के लगभग धन परिवहन के माध्यम से गोदाम में पहुंचाई गई.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज भाजपा को जल्द मिलेगा नया जिला अध्यक्ष, रेस में दौड़ रहे यह प्रमुख नाम

भीग गई 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान

मऊगंज जिले में अब तक 6 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है लेकिन इसके उठाव की गति इतनी धीमी है कि अब भी खरीदी केन्द्रों में भारी मात्रा में धान खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है, यही कारण है कि बे मौसम हुई बारिश के कारण मऊगंज जिले की कुल 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान भीग गई.

धान खरीदी के बीच धन उगाही में व्यस्त रहे जिम्मेदार

मऊगंज जिले के ज्यादातर धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं जहां खुले आम धांधली देखने को मिल रही है, किसानों से वजन से अधिक धान की खरीदी की जा रही है तो वही चुपचाप व्यापारियों की धान भी खपत हो रही है सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार धान खरीदी के बीच धन उगाही में व्यस्त रहे और समय पर धान का उठाव ना होने के कारण 4 लाख 50 हजार क्विंटल धान भीग गई.

ALSO READ: Mauganj News: बेटे ने मांगी कार तो पिता ने दे दी मौत, 8 महीने बाद उलझी हत्या की गुत्थी

1 जनवरी तक बंद रहेगी धान की खरीदी

मऊगंज जिले में बे मौसम हुई बारिश के बाद आखिरकार अब जाकर प्रशासन की नींद खुली, बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला खाद्य अधिकारी अनिल गुप्ता के द्वारा 28 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी नहीं होगी.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!