Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: एक बार फिर शराब दुकान हटाने पर अड़े मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल..! दो दुकानों में बंद हुआ ताला

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर से स्थानीय लोगों की मांग पर मऊगंज बस स्टैंड एवं हनुमना बाजार में स्थित शराब दुकान को हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में शराब दुकान को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है जिस पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मांग पर शराब दुकान हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

बता दें कि मऊगंज जिले में 18 शासकीय शराब दुकान संचालित है 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कई धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी करने का फैसला लिया है इसी क्रम में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी स्थानीय लोगों की मांग पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ 6 शराब दुकान हटाए जाने की मांग पर अड़े हैं.

ALSO READ: MP Board 10th-12th Result इस दिन होगा जारी, जानिए अपडेट

दो दुकानों में बंद हुआ ताला

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ 6 शराब दुकान हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जिनमें से हाटा मंदिर के समीप, हनुमना नगर में एक, मऊगंज कस्बे में दो, पहाड़ी में एक और खटखरी बाजार में संचालित एक शराब दुकान को हटाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है. जिसपर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी आगे आए और मऊगंज बस स्टैंड सहित हनुमना शराब दुकान में ताला बंद हो गया है. 

 

इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया था और दुकानों को हटाने के लिए कलेक्टर कमिश्नर सहित मुख्यमंत्री तक ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद नए सत्र से यानी आज 1 अप्रैल से दुकानों को हटाकर नए स्थान में खोलना था लेकिन एक दो दुकानों के अलावा कोई भी दुकानें हटाई नहीं गई है जिसका विरोध किया जा रहा है

इस दौरान मऊगंज और हनुमना दुकान को बंद कराया गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक यह दुकान नहीं हटेंगी तब तक उनका संचालन नहीं होने दिया जाएगा फिलहाल दुकान बंद है और इन्हें हटवाने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: Damoh Viral Video: एमपी के दमोह में अफसर के मुंह पर पोती कालिख, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मऊगंज पहुंचे रीवा आबकारी विभाग की टीम

मऊगंज जिले में शराब दुकानों को हटाए जाने की मांग और विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद रीवा से आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं और मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन से इस संबंध में चर्चा की जा रही है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!