MP News: मऊगंज गडरा गॉव से आई दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले 3 शव
मध्यप्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज के गडरा गॉव से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है जहां घर के अंदर से 3 शव मिले हैं. आइये डिटेल से जानतें हैं.

Mauganj News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के गडरा गॉव से एक फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां घर के अंदर से पिता और 2 बच्चों की लाशें मिली हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी तब हुई जब आस पड़ोस के लोगों को औसेरी के घर के दुर्गंध आई.
जिसके बाद पड़ोस वालों ने खिड़की से अंदर देखा तो होश उड़ गए. और फिर पड़ोस के लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद एसपी-कलेक्टर भी जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुँच जातें हैं.
आपको बता दें कि औसेरी साकेत जो सिलाई का काम करता था. औसेरी साकेत के चचेरे भाई के अनुसार औसेरी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और दूसरी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है. जिसके बाद औसेरी अपनी 11 वर्ष की बेटी मीनाक्षी और 8 वर्ष के बेटे अमन साकेत के साथ घर मे रहता था.
ALSO READ: Mauganj गडरा गॉव ने उगली 3 लाशें, कलेक्टर-एसपी से भिड़े पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना
घर के अंदर लटके मिले 3 शव
औसेरी के घर से जब गॉव वालों को दुर्गंध आई तो घर की खिड़की से झांककर देखा तो 3 शव लटके दिखे जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों के होश ही उड़ गए. जब कुछ समझ मे नही आया तो गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकरी लगते ही पुलिस बल घटना स्थल पर फौरन पहुँच जाता है.
एसपी और कलेक्टर भी जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुँच जातें हैं. और लोगों को इस मामले की सही तरीके से जांच करने का आश्वासन देतें हैं.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज एलआईसी ऑफिस जलकर खाक, देर रात अचानक भड़की आग





