Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज एलआईसी ऑफिस जलकर खाक, देर रात अचानक भड़की आग

Mauganj News: नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होते ही मऊगंज में मौजूद भारतीय जीवन बीमा एलआईसी कार्यालय जलकर खाक हो गया

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होते ही मऊगंज में मौजूद भारतीय जीवन बीमा एलआईसी कार्यालय जलकर खाक हो गया, दरअसल मऊगंज वार्ड क्रमांक 3 चाक मोड़ स्थित एलआईसी कार्यालय जहां 2:00 बजे रात अचानक आग भड़क उठी, आसपास के लोगों ने देखा कि एलआईसी कार्यालय के भीतर से काला धुआं उठ रहा है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस हंड्रेड डायल को दी गई.

ALSO READ: रीवा निजी स्कूलों की मनमानी पर होगी बड़ी कार्रवाई, लगेगा 2 लाख का जुर्माना

घटना की जानकारी लगने के बाद बिना समय गवाए पुलिस डायल 100 और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन देखा तो बाहर से ताला बंद था, कई बार एलआईसी के अधिकारियों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, अंततः दमकल के कर्मचारियों ने एलआईसी ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि एलआईसी ऑफिस धू-धू कर जल रहा है.

बाद में पुलिस और दमकल के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया और कड़ी मशक्कत के बाद काफी कुछ बचा लिया गया, जानकारी के अनुसार यह आग धीरे-धीरे एलआईसी ऑफिस में रखें दस्तावेज और लाकर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन इसके पहले ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.

दरअसल जिस स्थान पर एलआईसी ऑफिस मौजूद है वहां आसपास कहीं मकान भी स्थित है अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना भी घट सकती थी. फिलहाल अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और अब तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है.

ALSO READ: Gujrat Factory Blast: 4 दिन पहले गए 10 मजदूरों का शव गुजराज से मध्यप्रदेश के लिए रवाना

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!