Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa Sand Mafia द्वारा दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन, नदी में गहरे गड्ढे बनने से आये दिन हो रहे हादसे

प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका! आरोपों के बीच Rewa Sand Mafia बेखौफ, सिस्टम पर उठ रहे गंभीर सवाल

WhatsApp Group Join Now

Rewa Sand Mafia: रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहागी थाना इलाके में अवैध रेत उत्खनन का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है. बेलन नदी से दिनदहाड़े रेत निकाली जा रही है. कभी ट्रैक्टरों के जरिए, कभी भारी मशीनों से और कभी नावों की मदद से नदी की रेत का दोहन कर उसका बेहिसाब परिवहन किया जा रहा है.

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन और खास तौर पर खनिज विभाग की जानकारी के बावजूद चल रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई कहीं नजर नहीं आती. स्थानीय नेता ललित मिश्रा ने इस पूरे मामले को लेकर खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर सीधे सवाल खड़े किए हैं.

Rewa News: रेत उत्खनन ने नदी को बनाया जानलेवा

ललित मिश्रा का कहना है कि Rewa Sand Mafia के द्वारा अवैध रेत उत्खनन का असर अब सीधे नदी की संरचना और लोगों की सुरक्षा पर दिखने लगा है. नियमों को ताक पर रखकर लगातार रेत निकाले जाने से नदी के भीतर कई जगह असामान्य रूप से गहरे गड्ढे बन गए हैं. नदी का प्राकृतिक बहाव बिगड़ गया है और किनारे कमजोर हो चुके हैं, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में शांत दिखने वाली नदी अचानक जानलेवा साबित हो रही है. नहाने, मवेशियों को पानी पिलाने या दैनिक उपयोग के लिए नदी में उतरने वाले ग्रामीण अनजाने में इन गहराइयों में फंस जाते हैं. कई मामलों में संभलने का मौका भी नहीं मिलता और डूबने से जान चली जाती है.

इस स्थिति को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ऐसी मौतों को सिर्फ दुर्घटना कहकर नजरअंदाज किया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि यह हालात अवैध उत्खनन पर समय रहते रोक न लगाने का नतीजा हैं. यदि नदी में इस तरह की खुदाई न की जाती, तो शायद ये घटनाएं टाली जा सकती थीं.

यह भी पढ़ें: MP Board Exam 2026: रीवा और मऊगंज में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 94 केन्द्रों में होगी बोर्ड परीक्षा

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न के बराबर-Rewa Sand Mafia

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रेत उत्खनन को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन खनिज विभाग की ओर से सिर्फ कागजी औपचारिकताएं निभाई गईं. न तो मशीनें जब्त की गईं और न ही बड़े रेत माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई हुई.

यह भी पढ़ें: Online Gaming Addict नाबालिग बेटे की खतरनाक लत, 15 लाख के गहने चोरी

इस लापरवाही का नतीजा यह है कि रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं और अवैध उत्खनन का कारोबार लगातार बेखौफ जारी है.

यह भी पढ़ें: MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 23 फरवरी से फिजिकल टेस्ट, भोपाल रीवा समेत 10 केंद्रों पर होगी PPT

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!