MP board paper leak: एमपी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, टीचर सस्पेंड
एमपी बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10वीं का पेपर व्हाट्सअप स्टेटस पर हुआ वायरल (MP board paper leak)

MP board paper leak: एमपी बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10वीं का पेपर व्हाट्सएप में वायरल होने से चारो तरफ खलबली मच गई. आपको बता दें कि बुरहानपुर में एक शिक्षिका ने अंग्रेजी का पेपर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में अपलोड कर दिया.
मामला सामने आते ही चारो तरफ खलबली मच गई. कलेक्टर ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष और शिक्षिका को निलंबित कर दिया. पेपर लीक की जानकारी लगते ही ADM ने तत्काल जांच की और केंद्राध्यक्ष को हटा दिया.

नकल कराने के मकसद से व्हाट्सएप स्टेटस में अपलोड किया पेपर
आरोपी शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने कबूला की उसने नकल कराने के मकसद से एक अनुपस्थिति छात्र के पेपर (प्रश्न पत्र) को व्हाट्सएप स्टेटस में अपलोड किया था.
यह भी पढ़ें: Maihar crime news: जंगल मे मिला वीक्षिप्त महिला का जला हुआ शव, हत्या से इलाके में हड़कंप
परीक्षा प्रारंभ होने के बाद लगाया था स्टेटस-MP board paper leak
अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आज केंद्र में 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 के पूर्व ही प्रवेश दे दिया गया था जबकि प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया था. शिक्षिका ने परीक्षा प्रारंभ होने के बाद फोटो को स्टेटस में लगाया था. अतः यह स्पष्ट है कि प्रश्न पत्र किसी भी प्रकार से लीक नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा कलेक्टर का हो सकता है तबादला, मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की आहट





