Mauganj News: मऊगंज में निजी जमीन पर अवैध खनन, किसान ने लगाया प्रशासनिक संरक्षण का आरोप
मऊगंज जिले में अवैध उत्खनन का हैरान करने वाला मामला, किसान की जमीन को खनिज माफियाओं ने किया खोखला

Mauganj News: मऊगंज जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं, तहसील मऊगंज के ग्राम पंचायत सीतापुर क्षेत्र में एक किसान ने अपनी निजी जमीन पर बिना अनुमति खनन कराने का गंभीर आरोप लगाया है, पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
बिना अनुमति हो रहा अवैध उत्खनन
मऊगंज जिले के ग्राम कंजरा निवासी योगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी निजी भूमि खसरा नंबर 184/2 पर पिछले एक महीने से अवैध उत्खनन किया जा रहा है, उनका कहना है कि मोहम्मद तौफीक अंसारी द्वारा बिना लीज, बिना वैध अनुमति और बिना भूमि स्वामी की सहमति के खनन कराया जा रहा है, विरोध करने पर मजदूरों ने “ऊपर से निर्देश” मिलने की बात कही, जिससे प्रशासनिक संरक्षण के आरोप और गहरा गए हैं.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज को मिलेगा नया जिला चिकित्सालय, कई नए पदों का होगा सृजन
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित परिवार के अनुसार अवैध खनन से जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है और लाखों रुपए की क्षति हुई है। योगेंद्र सिंह और उनके भाइयों ने थाना, खनिज विभाग और वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वे बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, उन्होंने अवैध खनन तत्काल रोकने, आरोपियों पर केस दर्ज करने और नुकसान की भरपाई की मांग की है. इस मामले ने जिले में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, अब देखना होगा कि शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है.
ALSO READ: MP News: 7 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, SP की कड़ी कार्रवाई





