Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, उप निरीक्षक के कहने पर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते वाहन चालक ट्रैप
Rewa News: रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चचाई चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के कहने पर चालक अंकुर कुमार को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है

Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक के वाहन चालक को ट्रैप किया है, दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के चचाई चौकी से सामने आया है, जिसमें चौकी प्रभारी के द्वारा समझौता करने के एवज़ में 1 लाख रुपए के रिश्वत की मांग की गई थी.
लोकायुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदक शिवकुमार कोल पिता हरछाती कोल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम-पोस्ट चचाई, तहसील सेमरिया जिला रीवा के द्वारा लोकायुक्त से शिकायत की गई थी. शिकायती पत्र में यह उल्लेख किया गया था की मेरे बहु श्रीमती मालती कोल का झगड़ा पड़ोसी छोटू कोल की पत्नी से हो गया था. छोटू कोल की पत्नी ने चचाई चौकी में शिकायत की के मेरे पुत्र पुष्पेंद्र कोल ने उसके साथ मारपीट की तथा गलत काम किया.
चौकी चचाई के स्टाफ द्वारा मेरे घर आ कर मेरे पुत्र पुष्पेंद्र कोल के संबंध में पूछताछ किया तथा मुझे चौकी प्रभारी से मिलने के लिए कहा, जब मैं चौकी प्रभारी से मिला तो उन्होंने मुझसे उक्त शिकायत में समझौता करने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज में निजी जमीन पर अवैध खनन, किसान ने लगाया प्रशासनिक संरक्षण का आरोप
30 हजार रुपए की रिश्वत लेते वाहन चालक ट्रैप
लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार द्वारा सत्यापन कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया, इसके बाद 20 फरवरी को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश में टीम गठित की गई और ट्रैप कार्यवाही की योजना बनाई गई.
इस दौरान आरोपी सहायक उपनिरीक्षक रामपाल दाहिया चौकी प्रभारी चौकी चचाई थाना सेमरिया के कहने पर चौकी प्रभारी के वाहन चालक अंकुर कुशवाहा को शिकायतकर्ता से रिश्वती रुपए लेने के लिए कहा, ट्रैप कार्यवाही में आरोपी के वाहन चालक अंकुर को शिकायतकर्ता से 30 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है, आरोपी के विरुद्ध धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया.
ALSO READ: MP News: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आकंड़े
इन्हें बनाया गया आरोपी
- रामपाल दाहिया सहायक उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी चौकी चचाई थाना सेमरिया जिला रीवा
- अंकुर कुमार पिता विद्याधर उम्र 30 वर्ष, निवासी टोल प्लाजा के पाास डाढ मोहल्ला सेमरिया जिला रीवा

भ्रष्टाचार के खिलाफ इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
रीवा लोकायुक्त के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही जारी है, इस दौरान लोकायुक्त की टीम ने आमजन से यह अपील की है कि अगर कोई भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा है तो रीवा लोकायुक्त को 98936 07619 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.





