Madhya PradeshRewa news

Rewa to Raipur Flight: रीवा से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए शुरू होने जा रही हवाई सेवा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दी जानकारी

Rewa to Raipur Flight Schedule: मध्य प्रदेश के रीवा से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए जल्द शुरू होने वाली है हवाई सेवा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

Rewa to Raipur Flight: मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, क्योंकि अब रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से इंदौर के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए भी हवाई सेवा जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी जानकारी रीवा विधायक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के द्वारा दी गई है. 

मध्य प्रदेश का रीवा शहर जो लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है, रीवा शहर जहां से कभी गिनती मात्रा की ट्रेन चला करती थी, अब उसी शहर से हवाई जहाज उड़ रहे हैं, हाल ही में रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) से मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज आ रहे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, इस दिन दौरा प्रस्तावित

15 मार्च से शुरू होगी रायपुर के लिए हवाई सेवा

रीवा विधायक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के द्वारा हाल ही में एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमारे रीवा सतना सीधी सिंगरौली के बहुत सारे लोग रहते हैं, इसलिए बहुत लंबे समय से मांग थी कि वहां तक ट्रेन चले, कुछ ट्रेन जो रायपुर तक जाती है वह बिलासपुर तक चले और हवाई सेवा शुरू करने की बात जब से लोगों के ध्यान में आई है तब से काफी उत्साह है.

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यदि विभिन्न क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचना है, तो चारों तरफ हवाई सेवा होनी चाहिए, दिल्ली तरफ भी इंदौर तरफ भी रायपुर तरफ भी, तो उसी कड़ी में मैंने एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात की है, तो 15 मार्च तक रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाए इसका प्रयास चल रहा है.

ALSO READ: MP News: जल्दी करें! सिर्फ 72 घंटे बाकी, वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट का सुनहरा मौका

जल्द जारी होगा शेड्यूल – Rewa to Raipur Flight Schedule

रीवा से रायपुर (Rewa to Raipur Flight) के लिए नई विमान सेवा की शुरुआत 15 मार्च से तय मानी जा रही है ,उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यह सेवा भी ATR-72 की होगी, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ शेड्यूल भी जारी किया जाएगा.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!