Madhya Pradesh

Tikamgarh Azad Sankalp Yatra: होली के त्योहार पर बिगड़े पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बोल कहा “अबीर का मतलब वीर नहीं, हिजड़ा होता है”

Tikamgarh Azad Sankalp Yatra RD Prajapati Speech: टीकमगढ़ आजाद संकल्प यात्रा की एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बिगड़े बोल होली के त्योहार पर कहा अपशब्द

WhatsApp Group Join Now

Tikamgarh Azad Sankalp Yatra: मध्य प्रदेश के छतरपुर चंदला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और वर्तमान में आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के नेता आरडी प्रजापति (RD Prajapati Speech) ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर ली है, आरडी प्रजापति ने टीकमगढ़ जिले में आजाद संकल्प यात्रा की एक सभा को संबोधित करते हुए होली के त्योहार पर अपशब्द कहे इस सभा में करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे जिसमें से भीम आर्मी और यादव महासभा से जुड़े लोग थे.

टीकमगढ़ आजाद संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने गांधी चौराहा के पास हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बहन को जिंदा जलाया गया, हम ऐसी होली नहीं मानते. अबीर का मतलब वीर नहीं, हिजड़ा होता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो बहन-बेटियों की इज्जत लुटवाने का काम करता है, वही अबीर लगाता है.

ALSO READ: MP DA Hike: होली पर सीएम मोहन का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, 6 किस्तों में होगा एरिया का भुगतान

जाति सूचक शब्दों पर रोक के बावजूद भड़काऊ भाषण

Tikamgarh Azad Sankalp Yatra के दौरान प्रशासन की तरफ से भड़काऊ और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी इसके बावजूद भी भरे मंच से आरडी प्रजापति के द्वारा भड़काऊ बयान दिया गया आरडी प्रजापति (RD Prajapati Speech) ने यह भी कहा कि हमारी बहिन-बेटियों को उनके पंडालों में नहीं जाना चाहिए. उन्होंने अबीर लगाने और होली मनाने पर भी आपत्ति जताई. मंच से यह भी कहा गया, ‘वीर वही हैं जो मंच पर बैठे हैं. हमें अबीर नहीं लगाना है.’ आरडी प्रजापति कैसे बयान से एक बार फिर से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

ALSO READ: Rewa News: रीवा और मऊगंज जिले में इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, जिला कलेक्टरों ने जारी किया आदेश

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!