Rewa News: रीवा में UGC नियमों का विरोध, पहले सवर्ण नेताओं का अंतिम संस्कार, अब 13 दिन बाद मृत्यु भोज

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में यूजीसी नियमों का भयंकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है जहां जीते जी पहले तो सवर्ण नेताओं की प्रतीकात्मक तौर पर अर्थी उठाई गई फिर अंतिम संस्कार किया गया और प्रयागराज में जाकर मुंडन और अस्थि विसजन किया गया, इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सीना पीट-पीट कर सवर्ण नेताओं को याद किया था.
ALSO READ: BJP MLA Pritam Lodhi के सरकारी बंगले में चोरी, नल की टोटी तक चुरा ले गए चोर
रीवा में मृत्यु भोज का आयोजन
यूजीसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सवर्ण समाज के लोगों ने रीवा में 13 दिन बाद मृत्यु भोज कराया इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने पहले विधि अनुसार 13 ब्राह्मण को भोज कराया और फिर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने मृत्यु भोज में शामिल होकर भोज किया. सवर्ण समाज के लोगों ने चेतावनी दी है और कहा है कि अगर सवर्ण नेताओं की आंख नहीं खुली और वह हमारे अधिकारों के लिए खुलकर नहीं बोलते तो फिर 1 साल बाद उनकी बरसी भी की जाएगी.
अपने समाज के लिए चुप है सवर्ण नेता
इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि हर समाज का नेता अपने समाज के लिए बोलता है, हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ता है और खुलकर बात रखता है, लेकिन सिर्फ एक सवर्ण समाज है जहां के नेता अपने समाज के हक और अधिकारों के लिए चुपचाप बैठे रहते हैं.





