Latest News

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: वायु सेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, 20 तरह के विमान उड़ाने का अनुभव

WhatsApp Group Join Now

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायु सेना के नए प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने जा रही है, जिसके लिए वह 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे, आशुतोष दीक्षित जिन्हें 20 तरह के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है, इसके अलावा आशुतोष दीक्षित कारगिल की लड़ाई में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

31 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे कार्यभार

आशुतोष दीक्षित एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह की जगह लेने जा रहे हैं, अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे और 31 अक्टूबर को वह रिटायर्ड होने वाले हैं, उनकी जगह पर अब आशुतोष दीक्षित को नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है 31 अक्टूबर को वह कार्यभार ग्रहण करेंगे.

ALSO READ: उज्जैन-इंदौर रूट पर बड़ा हादसा! मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस धू-धूकर जली

3500 घंटे से ज्यादा उड़ान, 40 साल सर्विस का अनुभव

आशुतोष दीक्षित जिन्हें करीब 40 साल का लंबा सर्विस अनुभव है उन्होंने जगुआर, तेजस, मिग, हॉक, IL-78, AN-32, किरण, HPT-32 जैसे कई विमान को उड़ाया है और सबसे बड़ी बात की उन्हें 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है.

कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में थे शामिल

आशुतोष दीक्षित ने कारगिल के युद्ध में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है, इस दौरान वह ऑपरेशन सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में हिस्सा लिया है इसके अलावा स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

ALSO READ: CM Youth Conclave 2026: MP में युवाओं के लिए बड़ी सौगात! साल में दो बार PSC परीक्षा, हर जिले में फ्री कोचिंग का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!