Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज में पत्रकारों को असामाजिक तत्व कहने वाले थाना प्रभारी लाइन अटैच

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ विवादित थाना प्रभारी राम सिंह पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है, आपको बता दें कि मऊगंज थाने में पदस्थापन के दौरान से ही राम सिंह पटेल और पत्रकारों के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था

कवरेज के दौरान पत्रकारों को रोकने और उन्हें जेल में डालने की धमकी देने के साथ-साथ पत्रकारों को प्रेस नोट में असामाजिक तत्व बताने के मामले में मऊगंज प्रेस क्लब के पत्रकारों ने इसकी शिकायत एसपी कलेक्टर सहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी की थी.

ALSO READ: MP News: हॉस्टल की दीवार फांदकर निकले 150 से ज्यादा छात्र, 60 KM पैदल कलेक्ट्रेट की ओर मार्च

मऊगंज एसपी ने किया लाइन अटैच

एसपी सुरेंद्र जैन ने मऊगंज थाना प्रभारी राम सिंह पटेल को लाइन अटैच कर दिया है, आदेश में सीएम हेल्पलाइन निराकरण मामले में लापरवाही का हवाला दिया गया है, लेकिन लाइन अटैच की असली वजह पुलिस और पत्रकारों के बीच जारी घमासान बताया जा रहा है.

ALSO READ: Retired IAS Murder Case: गर्दन पर टैटू से होगी संदिग्ध की पहचान, पुलिस ने जारी किए नंबर

अजय खोब्रागढ़े  होंगे नए थाना प्रभारी

एसपी सुरेंद्र जैन ने विवादित थाना प्रभारी राम सिंह पटेल को लाइन अटैच कर दिया है, अब उनकी जगह पर मऊगंज डीसीबी शाखा में पदस्थ अजय खोब्रागढ़े को नया थाना प्रभारी बनाया गया है, खोब्रागढ़े पूर्व में शाहपुर पुलिस थाने की कमान संभाल चुके हैं.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!