MP News: मध्य प्रदेश के 21 अस्पतालों पर कार्रवाई, Ayushman Card से इलाज पर पड़ेगा असर

MP News: मध्य प्रदेश के 21 प्रमुख अस्पतालों को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने इन अस्पतालों के कामकाज को इसलिए निलंबित करने का फैसला किया है, क्योंकि वे समय पर NABH का मान्यता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए। हालांकि इन अस्पतालों को 31 अक्टूबर, 2026 तक एक वैध NABH मान्यता प्रमाण पत्र जमा करने का आखिरी मौका दिया गया है।
यह कार्रवाई आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत की गई है, जिसका असर भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के कई प्रमुख अस्पतालों पर पड़ेगा। निलंबन की अवधि के दौरान ये अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारक नए मरीजों को कैशलेस चिकित्सा सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर 31 अक्टूबर तक मान्यता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है, तो इन अस्पतालों को इस योजना से पूरी तरह बाहर (डी-एम्पैनल) कर दिया जाएगा। प्रभावित अस्पतालों की सूची में भोपाल के 10, ग्वालियर के 8 और इंदौर के 3 अस्पताल शामिल हैं।
Read Also: MP Weather Update: 18 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट






One Comment