Singrauli News: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, 4000 रुपये लेते बाबू गिरफ्तार

Singrauli News: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जल संसाधन विभाग के एक बड़े बाबू को लोकायुक्त टीम ने 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बड़े बाबू ने यह रिश्वत एक मृतक कर्मचारी के बीमा फंड को जारी कराने के बदले मांगी थी। इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रंजन साकेत के पिता जल संसाधन विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद रंजन साकेत पिछले डेढ़ साल से अपने पिता के बीमा की राशि और अन्य बकाया भुगतान पाने के लिए दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे।
Read Also: Rewa News: रीवा की बिछिया नदी पर 21.98 करोड़ रुपए से बनेगा पुल, डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन
आरोप है कि विभाग के बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने फाइल को आगे बढ़ाने और बीमा की राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की। लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना और पैसों की मांग से तंग आकर युवक ने रीवा लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लोकायुक्त टीम ने शारदा लॉज के सामने बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि करने के बाद रीवा लोकायुक्त टीम ने एक जाल बिछाया। बुधवार को जब शिकायतकर्ता बैढ़न में शारदा लॉज के सामने बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4000 रुपये की रिश्वत दे रहा था तभी वहां पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को एक स्थानीय गेस्ट हाउस ले गई। जहां आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इस घटना से जल संसाधन विभाग के अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई है।
Read Also: MP Cabinet Decisions: स्कूलों के लिए 3000 करोड़ रुपए, छात्रों की बसों पर 241 करोड़ रुपए मंजूर






2 Comments