Business NewsMadhya PradeshRewa news

Rewa News: रीवा की बिछिया नदी पर 21.98 करोड़ रुपए से बनेगा पुल, डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा विधायक और एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को लक्ष्मणबाग परिसर में बिछिया नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 21 करोड़ 98 लाख 87 हजार रुपए की लागत से पुल के साथ 1620 मीटर सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इससे नदी के दोनों ओर स्थित जमीनों के बीच संपर्क बेहतर होगा और रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से लक्ष्मणबाग तक पहुंच आसान होगी।

ALSO READ: स्कूलों के लिए 3000 करोड़ रुपए, छात्रों की बसों पर 241 करोड़ रुपए मंजूर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड क्रमांक 45 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग इस निर्माण से पूरी होगी। संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लक्ष्मणबाग परिसर पहुंचकर मंत्रोच्चार और गौसेवा जैसी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि विंध्य में संस्कृत भाषा के विकास की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। पाणिनि संस्कृत विवि के कुलगुरु प्रोफेसर शिवशंकर मिश्र ने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में ज्ञान का भंडार है और उनके अध्ययन के लिए संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है। 

ALSO READ: मध्य प्रदेश के 21 अस्पतालों पर कार्रवाई, Ayushman Card से इलाज पर पड़ेगा असर

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!